Monday, August 10, 2026
spot_img
HomeLatest NewsJammu-Kashmir: कुलगाम में सेना का सर्च ऑपरेशन, आतंकियों के छिपे होने की...

Jammu-Kashmir: कुलगाम में सेना का सर्च ऑपरेशन, आतंकियों के छिपे होने की खबर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चल रहा है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से सेना आतंकियों की तलाश में घाटी के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। इस संबंध में एक सूची भी जारी की गई है, जिसमें 14 सक्रिय आतंकवादियों के नाम हैं। इनमें से छह आतंकवादी मारे जा चुके हैं, जबकि शेष आतंकवादियों की तलाश जारी है।
कश्मीर में आतंकवादियों का सफाया करने के लिए सेना पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। यही कारण है कि सूचना मिलते ही तुरंत पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया जाता है। कल देर रात दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यह तलाशी अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जा रहा है।
सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के गुडार वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में कुछ आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद की गई।

48 घंटों में 6 आतंकवादी मारे गए

भारतीय सेना आतंकवादियों का सफाया करने में लगी हुई है। यही वजह है कि पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है और अलग-अलग इलाकों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में सेना ने 14 आतंकवादियों की हिट लिस्ट जारी की थी। इस सूची में से 6 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है, जबकि शेष 8 आतंकवादियों की तलाश की जा रही है। सेना का कहना है कि घाटी में मौजूद किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सभी इकाइयां और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments