Tuesday, August 18, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPunjab: आम जनता के लिए आज से शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, जानें...

Punjab: आम जनता के लिए आज से शुरू होगी रिट्रीट सेरेमनी, जानें किस वक्त से हो सकेंगे शामिल?

आज से अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत हो रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते अटारी-वाघा बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी पर रोक लगा दी गई थी। भारत ने 7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसके बाद से ही इस सेरेमनी को बंद कर दिया गया। करीब 12 दिन बाद इसको फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया है। दरअसल, रिट्रीट सेरेमनी 20 मई को फिर शुरू हुई, लेकिन ये केवल मीडिया कर्मियों के लिए थी। वहीं, आज से आम जनता भी रिट्रीट सेरेमनी का हिस्सा बन सकेगी। आज शाम 6 बजे से इसकी फिर से शुरुआत होने जा रही है।
आज से रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत
बीते दिन फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पर कल बीटिंग रिट्रीट समारोह फिर से शुरू हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की वजह से बीटिंग रिट्रीट समारोह को स्थगित कर दिया गया था। आज फिर से आम जनता के लिए इस सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस बार सेरेमनी में थोड़े बदलाव किए गए हैं। जैसे- इस बार सेरेमनी में भारत की तरफ से गेट नहीं खोले जाएंगे। दोनों देशों के कमांडरों के हाथ मिलाने की परंपरा भी नहीं होगी। रिट्रीट सेरेमनी की शुरुआत पंजाब फ्रंटियर की तीनों संयुक्त चौकियों से हुई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments