Monday, August 10, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPM मोदी की ‘आतंक विरोधी मुहिम’ को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर...

PM मोदी की ‘आतंक विरोधी मुहिम’ को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही कांग्रेस : Tarun Chugh

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस पर, उस वक्त पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कांग्रेस पर, उस वक्त पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया, जब पूरा देश आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए एकजुट है। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान की आतंकी फैक्ट्रियों को बेनकाब करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के कई देशों में भेजे। लेकिन, कांग्रेसी नेता देश के भीतर छोटे-छोटे और गैर-जिम्मेदाराना सवाल उठाकर पाकिस्तान के नैरेटिव को मजबूती दे रहे हैं।
चुघ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के दिल पर सीधा और निर्णायक वार है। जब भारत विश्व मंच पर पाकिस्तान की दोहरी चालों को उजागर कर रहा है, तब कांग्रेस देश के भीतर भ्रम और शंका फैलाने में लगी है। यह आलोचना नहीं, बल्कि दुश्मन की स्क्रिप्ट के साथ साङोदारी है।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए नुक्सानों पर सवाल उठाकर राहुल गांधी सीधे तौर पर पाकिस्तान के प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे हैं। उनके बयान केवल राजनीतिक अपरिपक्वता नहीं, बल्कि खतरनाक स्तर पर पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा के साथ मेल खाते हैं।’
भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए गए ड्रोन की गुणवत्ता पर एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चुघ ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस नेता ऐसे वक्त में भारत की सैन्य क्षमताओं का मजाक उड़ा रहे हैं, जब हमारे जवान आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। ऐसे राष्ट्र विरोधी बयान हमारे सैनिकों का अपमान है और दुश्मनों का हौसला बढ़ाते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments