Monday, August 10, 2026
spot_img
HomeLatest NewsRaja Warring के Jakhar को चुनौती; भतीजे से इस्तीफा दिलवाकर मेरे मुकाबले...

Raja Warring के Jakhar को चुनौती; भतीजे से इस्तीफा दिलवाकर मेरे मुकाबले खुद लड़े चुनाव, हारा तो दे दूंगा प्रधानगी से इस्तीफा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सांसद राहुल गांधी को पाकिस्तान भेजने का सुझाव देने के लिए पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की कड़ी आलोचना की।

 पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सांसद राहुल गांधी को पाकिस्तान भेजने का सुझाव देने के लिए पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ की कड़ी आलोचना की। राजा वड़िंग ने कहा कि जाखड़ को ऐसी बातें शोभा नहीं देती। जिन्होंने, अपना पूरा जीवन कांग्रेस में बिताया है। देश भर में आयोजित की जा रही ‘जय संविधान रैलियों’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि भाजपा संविधान के साथ छेड़छाड़ या बदलाव न करे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इरादे अच्छे नहीं थे, क्योंकि वह संविधान बदलने के लिए ‘400 से अधिक’ सीटें जीतना चाहती थी। लेकिन, उन्होंने कहा कि देश के लोगों ने उन्हें 240 सीटों तक सीमित करके सबक सिखाया। राजा व¨ड़ग ने सुनील जाखड़ को चैलेंज करते हुए कहा कि अपने भतीजे संदीप जाखड़ से इस्तीफा दिलवाकर खुद चुनाव लड़े, वह उनके मुकाबले यहां से चुनाव लड़ेंगे। अगर वह चुनाव हार गए तो कांग्रेस की प्रधानगी से इस्तीफा दे देंगे या फिर वह इस्तीफा दे दें। सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि अबोहर व बल्लुआना में कांग्रेस का गढ़ फिर से बनेगा।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पर मुश्किल घड़ी आई तो कुछ लोग पार्टी से बेवफाई कर गए। उन्होंने हरप्रीत सिंह सिद्धू, सुभाष बाघला, व सुधीर भादू की प्रशंसा की जो डटकर कांग्रेस के साथ खड़े रहे।
राज्य में व्याप्त नशे की समस्या का जिक्र करते हुए उन्होंने पोस्त की खेती पर बहस कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से पोस्त की भूसी या अफीम के सेवन के पक्ष में नहीं हैं। इस मौके पर पंजाब के सह प्रभारी रविंदर डालवी, सांसद शेर सिंह घुबाया, दविंदर सिंह घुबाया, हंसराज जोसन, डा. महेंद्र रिणवा, प्रकाश सिंह भट्टी, सुधीर नागपाल के अलावा सुधीर भादू, हरप्रीत सिंह सिद्धू, सुभाष बाघला, सुरेंद्र सलूजा पंपी, मोनू आर्य, संजय सिंवर, युधिष्ठिर गक्खर, राजेंद्र पूनिया, सोनू संधू, राज मनचंदा, प्रवीण भादू, कविता रानी सोलंकी, सुरजीत संधू, अमनदीप सिंह धालीवाल आदि मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments