Monday, August 10, 2026
spot_img
HomeLatest News​​Batala के इस इलाके में छिड़ी गैंगवार, कार पर हुई अंधाधुंध फायरिंग,...

​​Batala के इस इलाके में छिड़ी गैंगवार, कार पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत

बटाला शहर में अपराध ने एक बार फिर सिर उठाया है।

बटाला शहर में अपराध ने एक बार फिर सिर उठाया है। शहर के एक रिहायशी इलाके में दो गुटों के बीच खूनी गैंगवार छिड़ गई, जिसमें अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरा बरियार के रूप में हुई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
-कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जब दो विरोधी गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हथियार निकल आए और गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। फायरिंग इतनी तेज थी कि स्थानीय लोग घरों में दुबक गए।

– एक व्यक्ति की मौके पर मौत
गैंगवार में गोली लगने से गोरा बरियार नामक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोरा पहले से ही एक गुट से जुड़ा था और उसका दूसरे गुट से पुराना विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
-इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया है और इलाके को सील कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारियां होंगी।
-पुलिस का बयान
बटाला पुलिस ने कहा है कि इस घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments