Tuesday, August 11, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPunjab में शीतलहर का कहर… कई राज्यों में पारा शून्य से...

Punjab में शीतलहर का कहर… कई राज्यों में पारा शून्य से नीचे; IMD का अलर्ट जारी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

हिमालयी क्षेत्रों से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसका असर अब राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत अन्य मैदानी राज्यों में भी साफ तौर पर दिखने लगा है।
बीते दिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। खासकर पंजाब में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने सर्दी को और तीखा बना दिया है। मौसम विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार और रविवार को भी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने आगे चेतावनी दी है कि आने वाले 5 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। वहीं, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मध्य भारत, उत्तर-पूर्वी राज्यों और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम के दूरदराज इलाकों में भी कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
इसके अलावा, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक शीतलहर चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments