Thursday, August 13, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPunjab: गैंगस्टरों पर वार, ऑपरेशन प्रहार, 72 घंटों में 3260 अपराधी गिरफ्तार

Punjab: गैंगस्टरों पर वार, ऑपरेशन प्रहार, 72 घंटों में 3260 अपराधी गिरफ्तार

पंजाब में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गैंगस्टरां ते वार मुहिम तब तक जारी रहेगी.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने का बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. गैंगस्टरां ते वार मुहिम के हिस्से के रूप में शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार-2 के दौरान बड़ी सफलता मिली है. पंजाब पुलिस ने पिछले 72 घंटों में वांछित अपराधियों से संबंधित 8278 ठिकानों पर छापेमारी की.

कुल 7,498 व्यक्ति हिरासत में

पंजाब में गैंगस्टरां ते वार मुहिम में और तेजी लाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 72 घंटे का ऑपरेशन प्रहार-2 शुरू किया था. पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की अगुवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न पुलिस जिलों का दौरा किया, जिसमें 12,000 कर्मचारियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमें शामिल थीं.
तीन दिनों तक चले इस ऑपरेशन के परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पूरे राज्य में कुल 7,498 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 3260 को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 135 फरार अपराधी (पीओ) शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 47 हथियार, 4.8 किलोग्राम हेरोइन, 3.6 किलोग्राम अफीम, 42,797 नशीली गोलियां, 68 किलोग्राम भुक्की और 30 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है.

एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पुलिस टीमों ने 1,450 व्यक्तियों को एहतियातन हिरासत में लिया, जबकि 2,788 व्यक्तियों को जांच के बाद रिहा कर दिया गया. लोग गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर- 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं.
इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध को 347वें दिन भी जारी रखते हुए आज 164 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 11.9 किलोग्राम हेरोइन, 344 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. इसके साथ ही, केवल 347 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49,129 हो गई है. डी-एडिक्शन के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 14 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए राजी किया है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments