Thursday, August 13, 2026
spot_img
HomeLatest NewsT20 World Cup semi-finals: ईडन गार्डन्स में हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, पहले Semi-final...

T20 World Cup semi-finals: ईडन गार्डन्स में हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, पहले Semi-final में ये टीमें होंगी आमने-सामने

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर होने वाला है।

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सेमीफाइनल तक के सफर में एक भी मैच नहीं गंवाया। टीम का बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग संतुलित नजर आया है। खासकर डेथ ओवरों में उनकी रणनीति और अनुशासन ने विरोधी टीमों को दबाव में रखा है। वहीं न्यूजीलैंड को ग्रुप चरण में दो हार का सामना करना पड़ा, लेकिन महत्वपूर्ण मुकाबलों में संयमित प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम ने अंतिम चार में जगह पक्की की। आईसीसी टूर्नामेंटों में न्यूजीलैंड का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि वह बड़े मैचों में अक्सर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करती है।
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग?
ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। हाल ही में यहां खेले गए मुकाबले में बड़ा स्कोर देखने को मिला था, जिससे संकेत मिलता है कि सेमीफाइनल में भी रन बरस सकते हैं। शाम के समय ओस की संभावना को देखते हुए टॉस की भूमिका अहम हो सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजों को ग्रिप में दिक्कत आ सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, खासकर यदि स्कोर 180-200 के आसपास जाता है।
हेड-टू-हेड में अफ्रीका आगे
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 18 मुकाबले खेले गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड 7 मुकाबले जीतने में सफल रहा है। हालांकि नॉकआउट मैचों का दबाव अक्सर आंकड़ों से अलग कहानी लिखता है।
किस पर रहेंगी नजरें?
दक्षिण अफ्रीका अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा करेगा, जबकि न्यूजीलैंड संतुलित संयोजन और फील्डिंग के दम पर मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments