Wednesday, September 30, 2026
spot_img
HomeLatest Newsसड़कों का नवीनीकरण, खेती के लिए नहर… फाजिल्का में करोड़ों की विकास...

सड़कों का नवीनीकरण, खेती के लिए नहर… फाजिल्का में करोड़ों की विकास परियोजनाएं

सीएम ने यह भी कहा कि नहर का पानी अब खेतों तक पहुंच रहा है और जलस्तर में सुधार हुआ है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को पंजाब के फाजिल्का स्थित अनाज मंडी में कई प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. भगवंत मान ने इस दौरान कहा कि सरकार शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए काम कर रही है.भगवंत मान ने कहा कि सीमावर्ती गांवों में 24.5 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गई हैं, जिससे किसानों को सिंचाई में राहत मिली है. 31 लाख परिवारों के लिए बीमा कार्ड स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे उन्हें 10 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है.

संपर्क सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा

पंजाब मंडी बोर्ड ने फाजिल्का निर्वाचन क्षेत्र में सड़क अवसंरचना और बाजार सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है. क्षेत्र के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सावना के अनुसार, निर्वाचन क्षेत्र में 59 नए पुलों और संपर्क सड़कों के निर्माण पर 34.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा, 34 किलोमीटर संपर्क सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 22.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.

सड़कों के नवीनीकरण पर 29.66 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सड़कों की मरम्मत पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. 107 किलोमीटर संपर्क सड़कों की मरम्मत पर 25.86 करोड़ रुपये और 90 किलोमीटर अन्य सड़कों के नवीनीकरण पर 29.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 13 पुराने पुलों के सुधार के लिए 5.6 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
भगवंत मान ने कहा कि अनाज मंडियों में भंडारण, शेड और चबूतरों के सुधार के लिए 7.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. अबोहर-फाजिल्का सड़क के 11.23 किलोमीटर लंबे खंड की मरम्मत पर 9.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. फोकल पॉइंट्स, राणा रोड और नहर के जल आपूर्ति में सुधार के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है.

बाढ़ सुरक्षा परियोजना स्वीकृत

सतलुज नदी और फाजिल्का शहर के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ से बचाव के लिए 75 लाख रुपये जारी किए गए हैं. शिक्षा और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाएं भी चल रही हैं. अनाज मंडी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हैं और मुख्यमंत्री के आगमन पर विकास कार्यों का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments