Sunday, June 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsअक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी हुई:एक्टिंग करियर से लिया ब्रेक, देखने...

अक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी हुई:एक्टिंग करियर से लिया ब्रेक, देखने में हो रही थी दिक्कत; 5 मई तक कर रहे थे शूटिंग

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर है, क्योंकि साल में 3-4 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार ने फिल्मों और एक्टिंग से एक छोटा सा ब्रेक लिया है। इस ब्रेक की वजह उनकी आखों की सर्जरी है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में एक्टर से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षय कुमार की माइनर सर्जरी हुई है, जिसे 6 मई की सुबह किया गया है। ये एक विजन करेक्शन की सर्जरी थी। अब अक्षय कुछ दिनों तक के लिए ब्रेक लेंगे और स्वस्थ होने पर फोकस करेंगे, क्योंकि उन्होंने अनीस बज्मी के साथ अपनी अगली फिल्म केरलम का शूटिंग शेड्यूल भी पूरा कर लिया है। इस फिल्म में वो विद्या बालन और राशी खन्ना के साथ नजर आने वाले हैं।
5 मई को शूटिंग पूरी की, 6 मई को करवाई सर्जरी
सूत्र के अनुसार, अक्षय कुमार की आंखों की सर्जरी 6 मई को हुई है। इससे कुछ ही घंटों पहले उन्होंने फिल्म केरलम की शूटिंग खत्म की थी। अक्षय ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से सेट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “केरलम शेड्यूल पूरा हुआ। खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं होता। हमारे डायरेक्टर अनीस बज्मी को कैमरे के पीछे की उनकी शानदार एनर्जी के लिए बहुत प्यार, और मेरी बेहतरीन को-स्टार्स विद्या बालन, राखी खन्ना, छोटा राजपाल और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए बेहद खास रहा।”
अक्षय कुमार के पास हैं 5 बड़ी फिल्में
अक्षय कुमार बॉलीवुड में सालाना सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों एक्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से सुर्खियों में हैं, जिसे सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इसी साल उनकी दो बड़ी फिल्में वेलकम टू द जंगल और हैवान रिलीज होनी हैं। फिलहाल दोनों की ही रिलीज डेट्स सामने नहीं आई हैं। इसके अलावा अगले साल यानी 2027 के लिए उनकी 3 फिल्में शेड्यूल हैं, जिनमें केरलम, वेदत मराठे वीर दौड़ले सात और गोलमाल 5 शामिल हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments