Thursday, August 13, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPunjab-Haryana में पानी को लेकर बढ़ी रार, नंगल डैम पहुंचे CM Bhagwant...

Punjab-Haryana में पानी को लेकर बढ़ी रार, नंगल डैम पहुंचे CM Bhagwant Maan

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को रूपनगर स्थित नंगल डैम का निरीक्षण किया। मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का इस्तेमाल कर लिया है। पंजाब हरियाणा को हर साल 21 मई से अगले साल 21 मई तक पानी देता है। इस बार हरियाणा ने अपना कोटा मार्च तक ही इस्तेमाल कर लिया है।
अब वे अतिरिक्त पानी मांग रहे हैं, जो हमारे पास नहीं है। हमारा धान का सीजन आ गया है, हमने अपनी नहर प्रणाली को ठीक कर लिया है, अब पंजाब अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर रहा है। वे कह रहे हैं कि पहले उन्हें पानी मिलता था। अब पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए पानी नहीं है।
बता दें कि पिछले कुछ दिन से हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पंजाब की ओर से मौके पर बड़ी संख्या में नंगल डैम पर फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने डैम को चारों तरफ से घेर लिया है। डैम पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा धरना भी दिया जा रहा है, उनके साथ पंजाब के कई और मंत्री भी मौजूद हैं। बैंस ने कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक भी बूंद हरियाणा को नहीं दी जाएगी।
21 मई के बाद देंगे पानी
हरियाणा से बढ़ते तनाव के बीच भगवंत मान ने डैम का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से मौजूदा पानी को लेकर जानकारी ली। मान ने कहा कि हरियाणा 21 मई के बाद ही डैम से पानी ले सकता है। अभी पानी नहीं दे सकते, पंजाब में धान का सीजन चल रहा है। हम लोगों को एक-एक बूंद का हिसाब रखना पड़ रहा है। डैम में पानी की कमी है, स्तर 6 फीट से अधिक गिर चुका है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments