Tuesday, August 11, 2026
spot_img
HomeLatest NewsJalandhar से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, भारतीय न्यूज चैनल की एप्प बनाकर पाक...

Jalandhar से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, भारतीय न्यूज चैनल की एप्प बनाकर पाक को दे रहा था पल-पल की सूचनाएं

गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस की मदद से भार्गव कैंप क्षेत्र में छापामारी कर पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है।

गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस की मदद से भार्गव कैंप क्षेत्र में छापामारी कर पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। जासूस की पहचान मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल और 3 सिम बरामद किए गए हैं। वह अली गांधी नगर में किराए पर रहता था। पता चला है कि जब भारत-पाकिस्तान में तनाव था तो आरोपी भारतीय न्यूज चैनल की एप्प बनाकर, जिसमें सभी भारतीय न्यूज चैनल चलते थे, पाकिस्तान की आईएसआई को भारत के भीतर चल रहे हालातों की खबर देता था।
इसी एप्प को देने के लिए अली ने पाकिस्तान से काफी पैसे भी मंगवाए। माना जा रहा है कि उसने और भी कई इनपुट पाकिस्तान से साङो किए। गुजरात पुलिस की माने तो हाल ही में अली ने 25 मरले का प्लाट खरीदा था जिस पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करके वह आलीशान घर बना रहा था। पुलिस ने उसका बैंक खाता खंगाला तो एक माह में 40 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन पाई गई। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। इससे भारत ने जब-जब भी पाकिस्तान में भारत के चैनल दिखाने बंद किए तो अली उनके एप्प बना कर पाकिस्तान भेज दिया करता था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके गुजरात लाया जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments