Tuesday, August 11, 2026
spot_img
HomeLatest Newsमजीठा शराब कांड के बाद शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम...

मजीठा शराब कांड के बाद शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, 20 लोगों को किया गिरफ्तार

मजीठा में जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद अब पुलिस ने शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई है।

मजीठा में जहरीली शराब से लोगों की मौत के बाद अब पुलिस ने शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई है। इस मुहिम के दौरान भारी मात्र में शराब और लाहन समेत शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। थाना घरिंडा ने साहब सिंह निवासी गांव रणिके को 20 बोतल शराब, थाना लोपोके ने फतेहवीर सिंह निवासी गांव चक्क मिश्रीखां एक चालू भट्टी 720 किलो लाहन, थाना ब्यास ने जतिंदर कौर निवासी गांव सठियाला को चालू भट्टी, 270 मिली लीटर शराब, गुरविंदर सिंह निवासी गांव ठोंग को चालू भट्टी और 250 किलो लाहन, थाना ब्यास ने राकेश कुमार निवासी गांव टोंग को 20 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना मेहता ने लखविंदर सिंह निवासी गांव उस्मा को 45 किलो लाहन, थाना जंडियाला ने धरमिंदर सिंह, बलकार सिंह निवासी गांव साधपुरा को चालू भट्टी और 400 किलो लाहन, राज¨वदर सिंह निवासी गांव बंडाला को 300 किलो लाहन के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किए हैं। थाना रमदास ने गुरनाम मसीह निवासी गांव मद्दूशांगा को 15 हजार मिली लीटर शराब, थाना अजनाला ने सुरजन सिंह निवासी गांव फत्तेवाल को 1260 किलो लाहन, 20 बोतल शराब, चालू भट्टी के साथ गिरफ्तार किया है। जरनैल सिंह और काकू मौके से फरार हो गए।
इसी तरह निर्मल सिंह निवासी गांव नंगल के घर में छापामारी की। 80 बोतल शराब बरामद की है। आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना राजासांसी ने सविंदर सिंह निवासी गांव अदलीवाल को 15000 मिली लीटर शराब, लक्खा सिंह निवासी गांव कोटला डूम को 13500 मिली लीटर शराब, सुखजिंदर सिंह निवासी गांव भिट्टेवड्ड को 6750 मिली लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना सुल्तानविंड ने सागर निवासी गांव सुल्तानविंड को 5120 मिली लीटर शराब, थाना गेट हकीमा ने मंगल सिंह मंगा निवासी अनगढ़ को 30 बोतल शराब, थाना इस्लामाबाद ने नानक सिंह निवासी हरगोबिंदर नगर कोट खालसा को 20 बोतल शराब, थाना छेहर्टा ने भोलू निवासी घन्नूपुर काले को 14 हजार लीटर लाहन, थाना वेरका ने सुखदेव सिंह और तरसेम सिंह निवासी गांव मुद्दल को गिरफ्तार किया है। 15 बोतल अवैध शराब बरामद की गई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments