Wednesday, August 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsबंद हो जाएंगे 20 रुपए के Note! RBI ने किया बड़ा ऐलान

बंद हो जाएंगे 20 रुपए के Note! RBI ने किया बड़ा ऐलान

20 रुपए के नोट को लेकर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का बड़ा फैसला आया है।

20 रुपए के नोट को लेकर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का बड़ा फैसला आया है। मिली जानकारी के अनुसार, RBI जल्द ही 20 रुपए के नोट में बड़ी बदलाव करने जा रही है। दरअसल,  RBI ने जल्द ही 20 रुपए के नए नोट को बाजार में लाने की घोषणा की है। इसकी जानकारी मिलते कई लोगों के मन में कई सवाल हैं कि नया नोट कैसा होगा? या फिर पुराने नोट बंद हो जाएंगे? आखिर RBI के इस नए नोट में क्या खास है?
मिली जानकारी के अनुसार  RBI द्वारा जारी किए जाने वाले नए 20 रुपए के नोट की नई सीरीज पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। इसका डिजाइन व फीचर पहले पुराने 20 रुपए के नोट जैसा ही रहेगा। वहीं नया नोट हल्के हरे-पीले रंग का होगा, जिसका आकार  मौजूदा नोट की तरह ही होगा।
वहीं आपको बता दें 20 रुपए के नए नोट के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं होगा।  इसके साथ ही 20 रुपए के नए नोट के पीछे की ओर ‘एलोरा की गुफाओं’ की खूबसूरत तस्वीर होगी, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगी। इससे पहले नोट पर ‘सुन मंदिर’  की छवि दिखाई देती थी, अब ये बदली जाएगी।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि, 20 रुपए नए नोटों की सीरीज आने के बावजूद पुराने नोट चल में रहेंगे। RBI ने स्पष्ट किया है कि सभी पुराने 20 रुपए के नोट पहले की तरह वैध रहेंगे। बाजार में मौजूद पुराने नोटों को वापस नहीं लिया जाएगा। लोग इन्हें बिना किसी चिंता के इस्तेमाल करते रह सकते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments