Tuesday, August 18, 2026
spot_img
HomeLatest NewsDeputy Commissioner ने पंचायती ज़मीन से अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश

Deputy Commissioner ने पंचायती ज़मीन से अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश

 डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत जमीनों से अवैध कब्जे जल्द से जल्द हटाए जाएं।

 डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत जमीनों से अवैध कब्जे जल्द से जल्द हटाए जाएं। बुधवार को जिला प्रशासकीय परिसर के मीटिंग हाल में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, सभी एसडीएम और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान डीसी ने बीडीपीओ को पंचायती जमीनों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए संबंधित विभागों के साथ तालमेल करके तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान डीसी ने जल सप्लाई एवं सैनिटेशन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा गांवों में ठोस, तरल तथा प्लास्टिक कचरे के निपटान से संबंधित प्रोजैक्टों समेत कम्युनिटी सैनिटेशन कांपलैक्सों के चल रहे प्रोजैक्टों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की गति तेज करने के निर्देश दिए तथा परियोजनाओं को यथाशीघ्र पूरा करने को कहा।
पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘युद्ध नशेयां विरु द्ध ’ मुहिम के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए गांवों में मॉडल खेल मैदान बनाने के काम की समीक्षा करते हुए डीसी ने खेल मैदानों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक युवाओं को खेल मैदानों की ओर आकर्षित किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने गांवों में पार्को का निर्माण तथा छप्पड़ों की व्हाइटनिंग और डीसिल्टिंग जल्द से जल्द करवाने के निर्देश दिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments