Monday, September 28, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPunjab के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान

Punjab के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान

 पंजाब के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सभी स्कूल 2 जून 2025 से 30 जून 2025 तक बंद रहेंगे। इस दौरान छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया ट्वीट
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 2 जून से 30 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद रहेंगे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हरियाणा में भी 1 जून से छुट्टियां
पंजाब से पहले हरियाणा सरकार ने भी अपने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी थी। हरियाणा के स्कूल 1 जून 2025 से 30 जून 2025 तक बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के स्कूल 1 जुलाई मंगलवार से दोबारा खुलेंगे।
पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में छुट्टियों के इस ऐलान से छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। गर्मी के इस मौसम में यह निर्णय अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी राहतभरा माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments