Wednesday, August 12, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPunjab के स्कूलों में छुट्टियों के बीच बड़ा ऐलान: जल्द शुरू होंगे...

Punjab के स्कूलों में छुट्टियों के बीच बड़ा ऐलान: जल्द शुरू होंगे Pre-Board Exams, डेटशीट जारी

 पंजाब के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं

 पंजाब के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं, लेकिन छात्रों के लिए बड़ी खबर यह है कि प्री-बोर्ड एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी गई है। स्टेट काउंसिल फॉर एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) ने कक्षा 5, 8, 10 और 12 के छात्रों के लिए एग्जाम का शेड्यूल घोषित किया है।
SCERT के अनुसार, ये एग्जाम 16 जनवरी से शुरू होंगे और 30 जनवरी तक राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। एग्जाम का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। अगर किसी कारण से स्कूल का समय बदलता है, तो परीक्षा स्कूल खुलने के आधे घंटे बाद शुरू होगी और छात्रों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि कक्षा 5 का क्वेश्चन पेपर हेड ऑफिस से प्राप्त होगा, जबकि कक्षा 8, 10 और 12 के पेपर स्कूल हेड अपने स्तर पर तैयार करेंगे। इसके अलावा, कक्षा 12 के छात्रों के लिए वोकेशनल और अन्य एडिशनल सब्जेक्ट के पेपर भी स्कूल स्तर पर तैयार कराए जाएंगे। सभी परीक्षा परिणाम C.C.E./I.N.A. के मार्क्स पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। खास क्षमताओं वाले छात्रों के लिए विशेष प्रश्न पत्र भी तैयार किए जाएंगे।
डेटशीट (क्लास वाइज)
क्लास 5:
22 जनवरी: हिंदी
23 जनवरी: एनवायर्नमेंटल एजुकेशन
24 जनवरी: इंग्लिश
28 जनवरी: मैथमेटिक्स
29 जनवरी: पंजाबी
क्लास 8:
16 जनवरी: इंग्लिश
17 जनवरी: इलेक्टिव सब्जेक्ट
19 जनवरी: हिंदी
20 जनवरी: मैथमेटिक्स
22 जनवरी: साइंस
23 जनवरी: पंजाबी
24 जनवरी: फिजिकल एजुकेशन
28 जनवरी: सोशल एजुकेशन
29 जनवरी: कंप्यूटर साइंस
क्लास 10:
16 जनवरी: इंग्लिश
17 जनवरी: कंप्यूटर साइंस
19 जनवरी: पंजाबी (B)
20 जनवरी: मैथमेटिक्स
22 जनवरी: सोशल एजुकेशन
23 जनवरी: हिंदी
24 जनवरी: पंजाबी (A)
28 जनवरी: साइंस
29 जनवरी: फिजिकल एजुकेशन/N.S.Q.F./इलेक्टिव
क्लास 12:
16 जनवरी: ज्योग्राफी/इलेक्टिव/F.E.B.
17 जनवरी: पंजाबी (जनरल)
19 जनवरी: इंग्लिश (जनरल)
20 जनवरी: फिजिक्स/हिस्ट्री/अकाउंटेंसी/इलेक्टिव
22 जनवरी: केमिस्ट्री/इकोनॉमिक्स/इलेक्टिव
23 जनवरी: एनवायर्नमेंटल एजुकेशन
24 जनवरी: कंप्यूटर साइंस
28 जनवरी: मैथमेटिक्स/इलेक्टिव
29 जनवरी: पंजाबी, हिंदी, इंग्लिश (इलेक्टिव)
30 जनवरी: बायोलॉजी/बिजनेस स्टडीज/पॉलिटिकल साइंस/इलेक्टिव
छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे छुट्टियों का समय अच्छी तरह से पढ़ाई के लिए उपयोग करें ताकि प्री-बोर्ड एग्जाम में अच्छे अंक ला सकें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments