Wednesday, August 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsरोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 61 हजार से अधिक नियुक्ति...

रोजगार मेले में पीएम मोदी ने बांटे 61 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र, कहा- आज का दिन भी ऐतिहासिक

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें रोजगार मेले के अवसर पर 61,000 से ज्यादा नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित किया गया। देशभर से चयनित युवा इस कार्यक्रम से जुड़े। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2026 की शुरुआत युवाओं के जीवन में नई खुशियों और नए अवसरों की शुरुआत है। जैसे अभी बसंत ऋतु आई है, वैसे ही युवाओं के जीवन में भी एक नई बसंत का आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय युवाओं को संविधान के प्रति उनके कर्तव्यों से भी जोड़ता है।
गणतंत्र दिवस से जुड़ा खास संयोग
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया गया। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है और 26 जनवरी को देश गणतंत्र दिवस मनाएगा। यह पूरा समय युवाओं के लिए देशसेवा से जुड़ने का संदेश देता है।
आज का दिन संविधान और राष्ट्रगान से भी जुड़ा है
प्रधानमंत्री ने बताया कि आज का दिन भी ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन जन गण मन को राष्ट्रीय गान और वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया गया था। आज ही के दिन 61,000 से ज्यादा युवा अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं।
नियुक्ति पत्र नहीं, देश निर्माण का निमंत्रण है
पीएम मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरी के ये नियुक्ति पत्र केवल कागज़ नहीं हैं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का निमंत्रण पत्र और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प पत्र हैं। इन युवाओं में से कई देश की सुरक्षा को मजबूत करेंगे, तो कई शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे। प्रधानमंत्री ने सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। सरकार का प्रयास है कि युवाओं के लिए देश में और विदेशों में नए रोजगार और अवसर पैदा हों।
ट्रेड एग्रीमेंट से बढ़ रहे हैं रोजगार के मौके
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत सरकार कई देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट कर रही है। इससे नए उद्योग आएंगे, निवेश बढ़ेगा और युवाओं को ज्यादा नौकरियां मिलेंगी।
स्टार्टअप और क्रिएटर इकोनॉमी से लाखों युवाओं को रोजगार
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में 2 लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। जिनमें लाखों युवा रोजगार पा रहे हैं। भारत की क्रिएटर इकोनॉमी भी तेजी से आगे बढ़ रही है, जिससे नए-नए करियर विकल्प सामने आ रहे हैं।
दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया का भारत पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। भारत एक दशक में अपनी GDP दोगुनी करने वाली दुनिया की एकमात्र बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज 100 से अधिक देश भारत में FDI (विदेशी निवेश) कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा भारत के युवाओं को रोजगार के रूप में मिल रहा है।
भारत बन रहा है मैन्युफैक्चरिंग पावर
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग शक्ति बनता जा रहा है। उत्पादन और निर्यात दोनों में तेज़ी आई है। 2014 के बाद इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में 6 गुना बढ़ोतरी हुई है। ऑटो इंडस्ट्री भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इससे साफ है कि लोगों की खरीद क्षमता बढ़ी है।
टैक्स में राहत से लोगों को फायदा
प्रधानमंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स और GST में कमी से आम लोगों को सीधा लाभ मिला है। 8000 से ज्यादा बेटियों को मिली नौकरी। पीएम मोदी ने बताया कि इस रोजगार मेले में 8000 से अधिक बेटियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। पिछले 11 वर्षों में देश की वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी लगभग दोगुनी हुई है। महिला स्वरोजगार की दर में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह महिलाओं के सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments