Tuesday, August 11, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPunjab के छात्रों के लिए खास खबर: PSEB ने परीक्षा को लेकर...

Punjab के छात्रों के लिए खास खबर: PSEB ने परीक्षा को लेकर की बड़ी घोषणा

PSEB की ओर से 8वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आज, 17 फरवरी से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से 8वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आज, 17 फरवरी से पूरे राज्य में शुरू हो गई हैं।

परीक्षा का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। पहले दिन 12वीं कक्षा के विद्यार्थी होम साइंस और 8वीं कक्षा के विद्यार्थी इंग्लिश विषय की परीक्षा दे रहे हैं।

2,366 परीक्षा केंद्रों पर होंगे एग्जाम

इस वर्ष बोर्ड ने राज्यभर में 2,366 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। करीब 5,46,110 विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इनमें लगभग 2,77,000 विद्यार्थी 8वीं कक्षा के हैं, जबकि 2,68,794 विद्यार्थी 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं। बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष प्रशासनिक और तकनीकी प्रबंध किए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम से होगी निगरानी

प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए इस बार M.A.T. Q ऐप के माध्यम से डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया है। इस प्रणाली के तहत हेड ऑफिस से बैंकों और वहां से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों की डिलीवरी पर जीपीएस के जरिए नजर रखी जाएगी।

सील बंद पैकेटों के आदान-प्रदान के दौरान फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है, जिससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ या लीक की आशंका को रोका जा सके।

300 से अधिक फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात

नकल और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए पूरे राज्य में 300 से अधिक फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 जैसे नियम लागू करने और बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments