Wednesday, August 12, 2026
spot_img
HomeLatest NewsKaran Aujla की मुश्किलें बढ़ीं: ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026’ से पहले...

Karan Aujla की मुश्किलें बढ़ीं: ‘पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026’ से पहले जारी हुआ नोटिस

पंजाबी सिंगर करण औजला की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।

दिल्ली की चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने उनके गानों को लेकर शो के ऑर्गनाइज़र को नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, DCPO साउथ ईस्ट दिल्ली ने 28 फरवरी 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले करण औजला के कॉन्सर्ट को लेकर एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि कॉन्सर्ट के दौरान शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाए जाने चाहिए।
चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट ने ऑर्गनाइज़र को प्रोग्राम के दौरान ऐसे गानों से बचने की हिदायत दी है जिनका नाबालिगों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही, बंदूक और शराब से जुड़े शब्दों वाले गानों पर भी बैन लगाने की मांग की गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सिंगर या सिंगर की टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा कॉन्सर्ट
आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर करण औजला 28 फरवरी की शाम को देश की राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं। पंजाबी पॉप सिंगर करण औजला का पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026 दिल्ली से शुरू होगा।
11 शहरों का यह टूर 28 फरवरी को नई दिल्ली से शुरू होगा, जिसके बाद 3 मार्च को मुंबई और पुणे में स्पेशल होली शो होंगे। इसके बाद यह टूर
अहमदाबाद – 7 मार्च
चंडीगढ़ – 14 मार्च
इंदौर – 21 मार्च
बेंगलुरु – 29 मार्च
कोलकाता – 3 अप्रैल
जयपुर – 5 अप्रैल
लखनऊ – 10 अप्रैल
लुधियाना – 12 अप्रैल
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments