Wednesday, August 12, 2026
spot_img
HomeLatest Newsपंजाबी सिंगर Mankirt Aulakh के नाम पर ठगी: पाकिस्तान के नंबरों से...

पंजाबी सिंगर Mankirt Aulakh के नाम पर ठगी: पाकिस्तान के नंबरों से साइबर ठग कर रहे लोगों को कॉल

पंजाबी गायक मनकीरत औलख के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है।

इस बारे में खुद मनकीरत औलख ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सावधान किया है। उन्होंने बताया कि कुछ ठग उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों को फोन कर रहे हैं और पैसे ठगने की कोशिश कर रहे हैं।
मनकीरत औलख ने कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान के नंबरों से कॉल कर रहे हैं और खुद को मनकीरत औलख या उनकी टीम का सदस्य बता रहे हैं। ये लोग खासकर गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को निशाना बना रहे हैं। ठग पहले मीठी-मीठी बातें करते हैं और कहते हैं कि वे उनकी मदद करेंगे या उन्हें 10 लाख रुपये तक की सहायता दिलवाएंगे। इसके बाद वे लोगों से कहते हैं कि रजिस्ट्रेशन या प्रोसेस के लिए कुछ पैसे भेजने होंगे।
हजारों रुपये तक की ठगी, ओटीपी और पैसे न देने की अपील
कई लोग उनकी बातों में आकर 2000, 5000 या 10000 रुपये तक भी भेज देते हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में लोगों से ओटीपी (OTP) भी मांगा जाता है। मनकीरत औलख ने साफ कहा है कि किसी भी हालत में अपना ओटीपी किसी को न दें और किसी भी अनजान नंबर पर पैसे ट्रांसफर न करें।
उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति मनकीरत औलख बनकर फोन करता है, तो समझ लें कि वह ठग है। असली मनकीरत औलख या उनकी टीम इस तरह किसी से पैसे नहीं मांगती।
उन्होंने लोगों से कहा कि अगर किसी को ऐसी कॉल या मैसेज आता है तो तुरंत सतर्क हो जाएं और इसकी शिकायत पुलिस या साइबर क्राइम विभाग में करें। मेहनत से कमाए हुए पैसे को इस तरह के धोखेबाजों से बचाना बहुत जरूरी है। सभी लोगों को जागरूक रहना चाहिए और अपने परिवार व दोस्तों को भी इस बारे में जानकारी देनी चाहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments