Tuesday, August 11, 2026
spot_img
HomeLatest NewsJalandhar ANTF ने कारपेंटर से पकड़ी 1 किलो हेरोइन:अमृतसर का रहने वाला,...

Jalandhar ANTF ने कारपेंटर से पकड़ी 1 किलो हेरोइन:अमृतसर का रहने वाला, 5वीं पास, नशे का भी आदी, बोला-जल्द अमीर बनना चाहता था अमीर

जालंधर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने हेरोइन तस्कर को काबू किया।

अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 264 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान करनदीप सिंह उर्फ करन, निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, मेहता रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी 5वीं पास है और कारपेंटर का काम करता-करता नशा करने लगा। इसके बाद तस्करी के धंधे में उतर गया।
यह कार्रवाई एडीजीपी (ANTF) नीलाभ किशोर के दिशा-निर्देशों और एआईजी जगजीत सिंह सरोआ व डीएसपी बिक्रमजीत सिंह की देखरेख में अमल में लाई गई। ANTF की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की खेप लेकर जा रहा है। इसके बाद एएसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम ने अमृतसर के जंडियाला गुरु स्थित ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ANTF मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड कड़ियों का पता लगाया जा सके।
एडीजीपी एएनटीएफ नीलाभ किशोर।
एडीजीपी एएनटीएफ नीलाभ किशोर।
पूछताछ में आरोपी ने बताई अहम बातें…
जल्द अमीर बनने की चाहत ने बनाया अपराधी: पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी करनदीप सिंह ने कई खुलासे किए हैं। आरोपी महज 5वीं पास है और रोजी-रोटी के लिए कारपेंटर का काम करता था। उसके पिता की मौत काफी समय पहले हो चुकी है। आरोपी ने बताया कि वह बुरी संगत का शिकार होकर नशे का आदी हो गया था। नशे की अपनी जरूरत को पूरा करने और कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में उसने हेरोइन की तस्करी शुरू कर दी।
अवैध हथियार रखने से लेकर झगड़े तक के केस: हथियार और मारपीट के भी मामले दर्ज पुलिस जांच में सामने आया है कि करनदीप सिंह कोई नौसिखिया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न पुलिस थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी पर न केवल नशा बेचने, बल्कि अवैध हथियार रखने और लड़ाई-झगड़े के भी पुराने मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि वह अमृतसर के स्थानीय नेटवर्क के अलावा किन बड़े अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय तस्करों के संपर्क में था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments