Wednesday, August 12, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPunjab Assembly Session: भावुक श्रद्धांजलि के साथ हुई सत्र की शुरुआत, 2...

Punjab Assembly Session: भावुक श्रद्धांजलि के साथ हुई सत्र की शुरुआत, 2 मिनट का रखा गया माैन

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही देश की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले को श्रद्धांजलि दी गई। उनके योगदान को याद करते हुए सदन ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इसके साथ ही हाल ही में वृंदावन में हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को भी विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुखद घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संवेदना व्यक्त की। सत्र के दौरान दोनों घटनाओं के प्रति सम्मान जताते हुए सदन में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान पूरा सदन शांत रहा और वातावरण भावुक हो गया।
बता दें कि आज राजनीति और धार्मिक संवेदनाओं से जुड़े एक अहम मुद्दे पर आज बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसी के साथ ही पंजाब सरकार ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ को विधानसभा के विशेष सत्र में पेश करेगी। इस प्रस्तावित कानून के जरिए बेअदबी के मामलों में सख्त सजा का प्रावधान किया गया है, जिसमें उम्रकैद और भारी जुर्माना शामिल है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं और तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है।
कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
इस विधेयक को हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का कहना है कि मौजूदा कानून में सख्ती की कमी के कारण बेअदबी के मामलों में अपेक्षित न्याय नहीं मिल पा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए संशोधन लाया गया है।
क्या हैं नए प्रावधान
प्रस्तावित संशोधन के तहत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के लिए उम्रकैद तक की सजा और भारी आर्थिक दंड का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य धार्मिक भावनाओं की रक्षा करना और इस तरह के अपराधों पर कड़ा नियंत्रण लगाना है।
विपक्ष की नजरें भी टिकीं
विपक्षी दल इस विधेयक को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि कानून का दायरा और इसके लागू होने की प्रक्रिया स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि इसका दुरुपयोग न हो।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments