युवा भाजपा नेता ने फिरोजपुर की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

युवा भाजपा नेता ने फिरोजपुर की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

बोले: जिले में खुलकर चल रहा माइनिंग व नशे का कारोबार, गुंडा तत्वो का बोलबाल

फिरोजपुर ( जतिंदर पिंकल )

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक धवन ने सीमावर्ती जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है। उन्होंने आरोप लगाए कि जिस बदलाव के साथ राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, वह बदलाव आम देखने को मिल रहा है कि कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमर्रा गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध माईनिंग बड़े स्तर पर चल रही है और नशा सरेआम बिक रहा है। उन्होंने कहा कि बेशक पुलिस द्वारा नशा रोकने के अनेको दावे किए जा रहे हो, लेकिन जिले में नशा सरेआम बिक रहा है और गुंडा तत्वो का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि झपटमारो के कारण महिलाओ का सुरक्षित घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

अभिषेक धवन ने आरोप लगाए है कि जिस विश्वास के साथ लोगो ने राज्य में बदलाव किया था, वही लोग अब पछता रहे है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी आरोप लगाए है।

error: Content is protected !!