Thursday, July 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest News‘यह युद्ध पुराने युद्धों से बिल्कुल अलग, अगली लड़ाई अलग तरह से...

‘यह युद्ध पुराने युद्धों से बिल्कुल अलग, अगली लड़ाई अलग तरह से लड़ी जाएगी’, भारत की PAK को चेतावनी

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 बड़े आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया।

 ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में स्थित 9 बड़े आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमलेका जवाब थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। सोमवार को एयर मार्शल ए.के. भारती ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि यह युद्ध पुराने युद्धों से बिल्कुल अलग था और अगली लड़ाई अलग तरह से लड़ी जाएगी।
वायु संचालन महानिदेशक एयर मार्शल ए.के. भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आधुनिक युद्धों की बदलती प्रकृति पर भी बात करते हुए कहा, “यह युद्ध पुराने युद्धों से बिल्कुल अलग था। आगे के संघर्ष और भी अलग होंगे। अगली लड़ाई अलग तरह से लड़ी जाएगी। हमें विरोधी से हमेशा एक कदम आगे रहना होगा।”
ऑपरेशन का मकसद, आतंक को खत्म करना
एयर मार्शल ने कहा, “हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके ठिकानों से है, न कि पाकिस्तानी सेना या आम नागरिकों से।” उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को इस तरह से अंजाम दिया गया कि सिर्फ आतंकी ठिकाने ही निशाने पर रहे, और बाकी किसी को नुकसान न हो।
किराना हिल्स पर हमला नहीं किया
जब पूछा गया कि क्या भारत ने किराना हिल्स पर हमला किया, तो भारती ने जवाब देते हुए कहा, “हमें तो पता ही नहीं था कि वहां कोई परमाणु ठिकाना है। हमने किराना हिल्स पर कोई हमला नहीं किया।”
हमारी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन
एयर मार्शल भारती ने कहा, ”भारत की वायु रक्षा प्रणाली (Air Defence) पूरी तरह सक्षम और सटीक है। स्वदेशी तकनीकों और प्रशिक्षित कर्मियों की वजह से दुश्मन के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। उन्होंने कहा, “जो देखा है, वही सच है। ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है।”
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments