Thursday, August 13, 2026
spot_img
HomeLatest NewsJalandhar का Mariton Hotel बना जंग का अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे

Jalandhar का Mariton Hotel बना जंग का अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे

शहर के Mariton Hotel में मारपीट की घटना सामने आई है।

 शहर के Mariton Hotel में मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि होटल के पार्टनरों के बीच आपसी विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। होटल में जमकर लात-घूंसे चले और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
आरोप है कि एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान होटल के कुछ स्टाफ सदस्य भी झगड़े में शामिल हो गए। मारपीट में मालिक मरवाहा की पगड़ी भी उतर गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को फर्श पर घसीटते हुए देखा गया है, जिसके बाद अन्य लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया गया। फिलहाल लड़ाई की वजह सामने नहीं आई है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments