Wednesday, August 12, 2026
spot_img
HomeLatest NewsZirakpur में दवा गोदाम में छत तोड़कर चोरी:फर्नीचर, रिकॉर्ड और बाथरूम फिटिंग...

Zirakpur में दवा गोदाम में छत तोड़कर चोरी:फर्नीचर, रिकॉर्ड और बाथरूम फिटिंग चुराई; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जीरकपुर-अंबाला रोड पर स्थित एक दवा गोदाम में बड़ी चोरी की वारदात हुई है।

चोरों ने गोदाम की छत तोड़कर प्रवेश किया और पहली मंजिल से पुराना रिकॉर्ड, फर्नीचर सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। चोर बाथरूम में लगी फिटिंग भी उखाड़कर ले गए।
घटना का पता 6 अप्रैल की सुबह उस समय चला, जब सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा। उसने गोदाम के दरवाजे टूटे हुए देखे, जिसके बाद उसने तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी। मालिक ने फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
इंडियन ओवरसीज बैंक के पीछे गोदाम पर वारदात
शिकायतकर्ता राकेश बंसल, जो पंचकूला के निवासी हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका भबात रोड और अंबाला रोड पर दवाइयों का गोदाम है। अंबाला रोड पर स्थित यह गोदाम इंडियन ओवरसीज बैंक के पीछे है, जहां चोरी हुई है। इस गोदाम में फर्नीचर, महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।
सुरक्षा गार्ड गोदाम को ताला लगाकर गया था घर
बंसल के अनुसार, 5 अप्रैल की शाम को सुरक्षा गार्ड गोदाम को ताला लगाकर गया था। अगली सुबह, जब गार्ड वापस आया तो चोरी का पता चला। जांच में सामने आया है कि चोर दूसरी मंजिल की छत के रास्ते अंदर घुसे और फिर पहली मंजिल का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments