Sunday, June 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandhar के BSF चौक के पास स्कूटी में संदिग्ध ब्लास्ट, इलाके में...

Jalandhar के BSF चौक के पास स्कूटी में संदिग्ध ब्लास्ट, इलाके में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के जालंधर में BSF चौक के पास एक्टिवा स्कूटी में अचानक संदिग्ध धमाका होने की घटना सामने आई है.

पंजाब के जालंधर शहर में मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब BSF चौक के पास खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में अचानक संदिग्ध धमाका हो गया. धमाके के तुरंत बाद स्कूटी में आग लग गई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि स्कूटी में लगातार एक के बाद एक दो धमाके हुए, जिससे लोग सहम गए. फिलहाल घटनास्थल पर जांच-पड़ताल जारी है. इलाके की घेराबंदी की जा रही है.

धमाके के बाद आग की लपटें दिखाई दीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज के साथ हुए धमाके के बाद एक्टिवा से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया.
घटना BSF चौक जैसे संवेदनशील इलाके के पास हुई है, जहां से BSF के पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय की दूरी भी काफी कम है. ऐसे में शुरुआती जांच में इस धमाके को संदिग्ध माना जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं.

जालंधर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, धमाके के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है और नजदीकी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ.

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

जालंधऱ के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो सैंपल इकट्ठा कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी. फिलहाल पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील कर रही है.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments