AAP मंत्री बोले- रेट बढ़े तो पेट्रोल-डीजल सस्ता करेंगे:पंजाब में 100 सिलेंडर पकड़े; केंद्र ने जंग संकट पर गुमराह किया
पंजाब में गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की क्या स्थिति है, सरकार संकट से निपटने के लिए क्या कर रही, आपदा में अवसर ढूंढने वाले जमाखोरों पर सरकार क्या एक्शन ले रही, पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़े तो क्या सरकार वैट में राहत देगी, इन सब सवालों को लेकर दैनिक भास्कर ने पंजाब की AAP सरकार के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लालचंद कटारूचक्क से बातचीत की।
सवाल: पंजाब में कालाबाजारी-जमाखोरी पर सरकार ने क्या किया? मंत्री कटारूचक्क: पंजाब में हमने 1700 गैस एजेंसी-पेट्रोल पंपों पर चेकिंग की। आप इसे रेड भी कह सकते हैं। हमने 100 के करीब घरेलू सिलेंडर बरामद किए, जिनका कॉमर्शियल यूज किया जा रहा था। सरकार पूरी तरह अलर्ट है। स्टेट के पास भी एक स्टॉक होता है। बेसिकली तो यह सेंटर का सब्जेक्ट है। रिक्वायरमेंट के हिसाब से सेंटर स्टेटों को डिलीवर करता है। स्टेट नीचे नजर रखते हैं कि इसका मिसयूज न हो। कहीं रेट न बढ़ें, हमारी सब तरफ नजर है।
RELATED ARTICLES





