पंजाब में कर्फ्यू का बदला समय अब 6 बजे से लगेगा कर्फ्यू, शनिवार और रविवार को लगेगा लॉकडाउन
चंडीगढ़ (वीओपी ब्यूरो) पंजाब सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की घोषणा के साथ कर्फ्यू का समय बदलते हुये बड़ा फैसला लिया है | कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सरकार ने पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को यह फैसला लिया है | यानि की अब सोमवार से शुक्रवार तक शहरों में बाजार 6 बजे से सुबह पांच बजे तक बंद रहेंगे जबकि गांव में सभी दुकानें शाम पांच बजे बंद करन का ऐलान किया गया है | पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी दी है |



पंजाब सरकार द्वारा पिछले करीब एक महीने से नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाने के बावजूद पंजाब में कोरोना के मरीजों में भारी इजाफा होता जा रहा है | पंजाब में बीते 24 घंटों में कोरोना के सात हजार से ज्यादा मरीज सामने आए है | जिस के चलते पंजाब कैबिनेट ने पूरा लॉकडाउन न लगा कर फिलहाल वीकेंड लॉकडाउन ही लगाने का फैसला लिया है | आप को बता दे की कर्नाटका में भी आज ही 14 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है |