VOP Breaking : लुधियाना में अवैध निर्माण हटाने गई टीम पर हमला, ASI को मारी गोली

VOP Breaking : लुधियाना में अवैध निर्माण हटाने गई टीम पर हमला, ASI को मारी गोली

 

लुधियाना (वीओपी ब्यूरो) लुधियाना के सिविल लाइन एरिया के उपकार नगर में अवैध निर्माण गिराने गए नगर निगम अधिकारियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया | हमले के दौरान एक आरोपी ने पंजाब पुलिस के विजय कुमार नाम के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी | एएसआई को दयानंद हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा है | जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है | एएसआई को गोली मारने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है |

 

 

error: Content is protected !!