Sunday, August 16, 2026
spot_img
HomeLatest NewsPakistani ड्रोन व गोलीबारी से घायल हुए पीड़ितों के लिए सुनील जाखड़...

Pakistani ड्रोन व गोलीबारी से घायल हुए पीड़ितों के लिए सुनील जाखड़ ने केंद्र सरकार से मांगा विशेष आर्थिक पैकेज

भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ड्रोन व गोलीबारी से घायल हुए फिरोजपुर के पीड़ितों का हाल जानने के लिए पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ रविवार को डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचे।

भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ड्रोन व गोलीबारी से घायल हुए फिरोजपुर के पीड़ितों का हाल जानने के लिए पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ रविवार को डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचे। पीड़ितों व उनके पारिवारिक सदस्यों से मिलने के बाद जाखड़ ने केंद्र सरकार से पंजाब के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि पंजाब की रणनीतिक स्थिति के कारण व्यापार, सीमा क्षेत्र की पाबंदियां और सुरक्षा जोखिमों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। अब समय है कि केंद्र से पंजाब के लिए जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे राज्यों की तर्ज पर विशेष दर्जा और आर्थिक सहायता मांगी जाए। जाखड़ ने कहा कि पंजाब के किसान, उद्योग और सीमावर्ती समुदाय लंबे समय से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
हमारे युवाओं को उनकी काबलियत के मुताबिक अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए केंद्र से विशेष सहायता जरूरी है। जाखड़ ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब भाजपा केंद्र नेतृत्व के साथ मिलकर पंजाब के इस जायज हक को मजबूती से उठाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों, कारोबारियों, युवाओं और पूरे पंजाबी समुदाय के हितों के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे। इस मौके जिला भाजपा के प्रधान रजनीश धीमान, पंजाब भाजपा के महामंत्री एडवोकेट अनिल सरीन, परमिंदर सिंह बराड़, उप प्रधान जतिंदर मित्तल, डा. सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली, यशपाल जनोत्र, उप प्रधान महेश दत्त शर्मा, मनीष चोपड़ा लक्की, सुमन वर्मा, नवल जैन, प्रैस सचिव डा. सतीश कुमार, विपन विनायक आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments