Wednesday, July 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPunjab के पानी पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें रवनीत बिट्ट :...

Punjab के पानी पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें रवनीत बिट्ट : मलविंदर सिंह कंग

पंजाब के पानी के मुद्दे पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्ट के बयान पर आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कांग ने तीखा पलटवार किया ।

पंजाब के पानी के मुद्दे पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्ट के बयान पर आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कांग ने तीखा पलटवार किया और कहा कि बिट्ट पंजाब के पानी पर घड़ियाली आंसू बहा रहें हैं, असल में उन्हें पानी की कोई चिंता नहीं है। कंग ने बिट्ट की आलोचना करते हुए कहा कि वह दिल्ली में वातानुकूलित कमरों में आराम से बैठकर पंजाब के लिए दिखावटी चिंता प्रदर्शित कर रहे हैं।
यदि वह वास्तव में पंजाब और यहां के पानी की परवाह करते हैं, तो उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान की नंगल बांध पर खड़ा होकर बीबीएमबी के फैसले का विरोध करना चाहिए। राज्य की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए कंग ने कहा कि पंजाब भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) का खर्च वहन कर रहा है, फिर भी भाजपा नीत केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत असंवैधानिक और अवैध तरीकों से इसका पानी छीना जा रहा है।
कंग ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब के मुख्यमंत्री को पानी की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करना पड़ रहा है क्योंकि पंजाब के भाजपा नेता मूकदर्शक बने हुए हैं। राज्य के भाजपा नेता इसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठा रहे हैं। कंग ने रवनीत बिट्ट के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब का पानी अन्य राज्यों को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, बिट्ट के बयान बिल्कुल खोखले हैं। उन्हीं की सरकार असंवैधानिक तरीकों से पंजाब का पानी लूट रही है और वे मूकदर्शक की तरह देख रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments