भाजपाई किसानों की मौत के जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाएं चूड़ियां – अंगद दत्ता

भाजपाई किसानों की मौत के जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाएं चूड़ियां – अंगद दत्ता

यूथ कांग्रेस प्रधान ने भाजपा नेता पर हुए हमले की निंदा की, भाजपाइओं को दी पंजाब का मौहाल खराब न करने की सलाह

जालंधर, 7 अप्रैल (राजू गुप्ता)  जिला यूथ कांग्रेस प्रधान (शहरी) अंगद दत्ता ने कहा कि भाजपाईयों को अगर चूड़ियां ही दिखानी हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाएं। जिन्होंने पंजाब के सैंकड़ों किसानों को मौत का ग्रास बनने पर मजबूर कर दिया, जो किसानों के भविष्य को तबाह करने पर तुले हैं। मोदी को इस बात की परवाह नहीं है कि किसान करीब चार महीने से बार्डरों पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक के साथ हुई कपड़े फाड़ने व मारपीट की घटना की कांग्रेस पूरी तरह निंदा करती है, लेकिन अगर इस तरह की घटना को लेकर भाजपाई फैसले लेंगे तो इसके लिए भाजपाई ही जिम्मेदार होंगे। उन्होंने भाजपा की महिला कार्यकत्र्ताओं की जिला कांग्रेस भवन को घेरने की कोशिश और चूड़ियां दिखाने के कदम को निंदनीय करार दिया। साथ ही हिदायत दी है कि वह पंजाब का अमन शांति खराब करने की कोशिश न करें।

यूथ प्रधान अंगद दत्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों के खिलाफ तीन कृषि बिलों को लाकर पहले ही उनको सड़कों पर ला बैठाया है। अब किसानों की फसलों की सीधी अदायगी से उनके जले पर नमक छिड़कने का काम किया जा रहा है। दत्ता ने कहा कि इस तरह की केंद्र सरकार की चालों से किसान और पंजाब के लोग डरने वाले नहीं है। पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार और यूथ कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस तरह की हरकतों को छोड़कर देश के किसानों के साथ खड़ा होना चाहिए। अगर भाजपा के नेताओं पर हमले हो रहे हैं तो इसके लिए पंजाब का माहौल खराब करने वाले भाजपाई ही हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने ही तीन कृषि बिलों को लेकर पंजाब को बर्बाद करने की शुरूआत की है। जिसे कभी पंजाब के किसान और लोग सफल नहीं होने देंगे।

दत्ता ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार सभी लोगों को सुरक्षा को लेकर गंभीर है। चाहे वह भाजपा नेता हो या आम आदमी। कैप्टन की सरकार में सभी सुरक्षित हैं। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई चूक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता के साथ हुई घटना की कांग्रेस ने पहले ही निंदा कर दी थी और अब भी इसे निंदनीय ही कहा जा रहा है। लेकिन भाजपाई किसानों या उनके परिवारों को उकसाने की कोशिश न करें। पंजाब के माहौल को खराब होने से बचाने के लिए काम करना चाहिए।

error: Content is protected !!