आज रात से दिल्ली में लॉकडाउन, केजरीवाल का एलान

आज रात से दिल्ली में लॉकडाउन, केजरीवाल का एलान

वीओपी ब्यूरो – दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में आज रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन का एलान कर दिया है | ये फैसला मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की बैठक में हुआ है |

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं. संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है | दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है | ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं और 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं | दवाईयों की कमी हो रही है | जिस के चलते दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है |

 

दिल्ली में रविवार को कोविड के एक दिन में सबसे अधिक 25,462 नए मामले सामने आए | दिल्ली में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 8,53,460 हो गई है | दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद अब पंजाब में भी लोगों को यह लग रहा है की पंजाब में भी कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है और हो सकता है की आने वाले हफ्ते में पंजाब में भी वीकेंड लॉकडाउन लग सकता है |

error: Content is protected !!