Corona Update : 24 घंटे में आए 2|57 लाख नए कोरोना मामले, एक लाख एक्टिव केस घटे

Corona Update : 24 घंटे में आए 2|57 लाख नए कोरोना मामले, एक लाख एक्टिव केस घटे

नई दिल्ली (वीओपी ब्यूरो) भारत इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है | कोरोना वायरस बेकाबू है | हर दिन ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं और रोजाना मौत का आंकड़ा भी चार हजार के पार बना हुआ है | स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 257,299 नए कोरोना केस आए और 4194 संक्रमितों की जान चली गई है| वहीं 3,57,630 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं | यानी कि 1 लाख 4 हजार 525 एक्टिव केस कम हुए हैं| इससे पहले गुरुवार को 2|59 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 4209 संक्रमितों की जान गई थी |

21 मई तक देशभर में 19 करोड़ 33 लाख 72 हजार 819 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं| बीते दिन 14 लाख 58 हजार 895 टीके लगाए गए | वहीं अबतक 32 करोड़ 64 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं | बीते दिन करीब 20.66 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है |

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 62 लाख 89 हजार 290

कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 30 लाख 70 हजार 365

कुल एक्टिव केस- 29 लाख 23 हजार 400

कुल मौत- 2 लाख 95 हजार 525

error: Content is protected !!